Madhya Pradesh News उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण रविवार को भी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर

रिपोर्टर मनोज कुमार बुनकर सतना मध्य प्रदेश
सतना 12 अगस्त 2023 मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार और रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर सारा दिन उपस्थित रहकर नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने आवेदन पत्र लेंगे। ऐसे नवीन मतदाता जो 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हैं। वह भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। उन्हें भी इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में वोट डालने का अवसर मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने सभी ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और जो मतदाता अपनी 18 वर्ष की आयु एक अक्टूबर 2023 को पूरी कर रहे हैं। उनसे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की है। शनिवार को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि पवार ने सतना और रैगांव विधानसभा क्षेत्र तथा आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलौत ने सतना विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत अनेक मतदान केन्द्रों पर निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा सम्पन्न की जा रही गतिविध्ािियों का जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा के 63 सतना के 20 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 106 के बीएलओ पुष्पराज पाण्डेय के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थपित कर क्षेत्र के ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं हो।
उन्हें मतदाता सूची में जोड़े जाने की कार्यवाही करे। मतदान केन्द्र क्रमांक 99 के बीएलओ इन्द्रपाल से मतदाता सूची से जेंडर रेशियों, ईपी रेशियों एवं मतदाता सूची नाम जोड़ने की पात्रता तिथि का ज्ञान नहीं होने से कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 62 रैगावं के 6 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 81 के बीएलओ जीतेन्द्र बागरी और मतदान केन्द्र क्रमांक 62 के बीएलओ मुन्नीलाल कोल को अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एसडीएम मैहर श्री सुरेश जादव और एसडीएम नागौद श्री एपी द्विवेदी ने अपने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर मतदान केंद्र पर पुनरीक्षण की गतिविधियों का जायजा लिया।


Subscribe to my channel