IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बकेवर सहकारी समिति पर किसानों को वितरित की गई पर्याप्त मात्रा में खाद, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने सरकार की योजनाओं से कराया अवगत

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

बकेवार। स्थानीय सहकारी समिति पर किसानों को सुचारू रूप से खाद का वितरण किया गया। समिति पर किसानों की जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खाद पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। खाद वितरण के दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने समिति का दौरा किया और वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्यणकारी और कृषि कल्याण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व सांसद ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें समय पर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता ऋषि शुक्ला, गिरधारी लाल शर्मा, रिंकू उपाध्याय और रामू मिश्रा आदि ने किसानों की सहूलियत को लेकर समिति के सचिव राजीव गोयल से बात की। भाजपा नेताओं ने सचिव से कहा कि सरकार की मंशानुसार सभी किसानों को बिना किसी परेशानी के और पूरी पारदर्शिता के साथ पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button