ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सड़कों पर उतरा खरगापुर विधायक का विरोध बसपा की बैनर तले निकाली गई नगर में रैली, जिला शिक्षा अधिकारी मुर्दाबाद के लगे नारे

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

स्थानीय नगर के शासकीय मॉडल स्कूल में पदस्थ प्राचार्य एमएल कुशवाहा को पद से हटाकर बीएस राजपूत को शासकीय मॉडल विद्यालय के प्राचार्य पद का चार्ज दे दिया गया है। यह शासकीय फरमान जारी होने के बाद नगर की सियासत गरमा गई है। उक्त पूरे मामले को लेकर नगर में जहां स्थानीय भाजपा विधायक राहुल सिंह से पूर्व प्राचार्य एमएल कुशवाहा से अनबन की बात की जा रही है, वही बीएस राजपूत को स्थानीय विधायक का खास बताया जा रहा है। पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा मॉडल स्कूल का प्रभार बीएस राजपूत को सौंपे जाने के बाद यह मामला सड़कों पर उतर आया है। शासकीय मॉडल स्कूल के पूर्व प्राचार्य एमएल कुशवाहा के समर्थन में बसपा पार्टी आगे आई है। सैकड़ो की संख्या में बसपा का झंडा हाथों में लेकर आक्रोश रैली समूचे नगर में निकाली गई। उक्त आक्रोश रैली में एलाउंसमेंट के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी मुर्दाबाद एवं खरगापुर विधायक की तानाशाही नहीं चलेगी, जिला प्रशासन होश में आओ जैसे कई नारे लगाए गए। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो आक्रोश रैली निकाले जाने की तैयारियां पहले से ही नगर में तय की गई थी। स्थानीय छोटा बस स्टैंड एवं बड़ा बस स्टैंड समेत कई इलाकों में निकाली गई यह रैली समूचे नगर क्षेत्र में चर्चा का बिषय से बनी हुई है। इसके अलावा नगर में इस बात की चर्चा की फैली हुई है कि बिगत कई वर्षों से शासकीय मॉडल में अपनी सेवाएं देने वाले पूर्व प्राचार्य एमएल कुशवाहा का बेहतर शिक्षा को लेकर नगर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान समय में इसी के फलस्वरुप मॉडल स्कूल को प्रशस्ति पत्र भी मिला है। वर्तमान समय में पलेरा मॉडल स्कूल की साख जिले में काफी अच्छी बनी हुई है। इसी बीच जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा आदेश जारी करते हुए पूर्व प्राचार्य एमएल कुशवाहा के द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ सही क्रियान्वयन ना होने एवं मॉडल स्कूल का माहौल खराब होने का हवाला देते हुए प्रभार बदले जाने के फरमान ने नगर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी का फूंका पुतला, सौंपा ज्ञापन
समूचे नगर में आक्रोशित रैली निकाली जाने के बाद स्थानीय थाना तिराहे पर जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे का पुतला फूंका गया। आयोजित रैली में शामिल तमाम कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला प्रशासन के नाम एक ज्ञापन नगर की तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी को सौंपा गया।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button