Bihar News स्थल पर स्थानीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को दिशा निर्देश देते हुए एवं नाव तथा नाविकों का रजिस्ट्रेशन का आदेश देते देखा जा रहा है,

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार
पूर्वी चंपारण जिला के नदियों में सम्भावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं एसपी कांतेस कुमार मिस्र काफी सक्रिय होते हुए किसी न किसी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा प्रत्येक दिन कभी वर्षा में क्षत्री का सहारा तो कभी नाव पर सवार होकर मुआयना करते नजर आ रहे हैं जो विगत तीन चार दिनों से जारी है, स्थल पर स्थानीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों को दिशा निर्देश देते हुए एवं नाव तथा नाविकों का रजिस्ट्रेशन का आदेश देते देखा जा रहा है, पूर्व में पताहीं बागमतीनदी के देवापुर बेलवा घाट में दोनों पदाधिकारी स्थानीय पदाधिकारियों के साथ वर्षा में क्षत्री लगाए दिशा निर्देश देते हुए संग्रामपूर के पूछरिया घाट पर नाविकों द्वारा नाव के सहारे निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया, बाढ़ सम्भावित खतरा को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों के अनावश्यक छुट्टियों पर रोक लगाई गई है अब स्वयं जिलाधिकारी एवं एसपी महोदय के द्वारा आवश्यक छुट्टियों का आदेश जारी किया जाएगा, चुकी पूर्वी चंपारण जिला नेपाल का सीमावर्ती जिला है अतः वर्षा का पानी या नेपाल बराज द्वारा छोड़ा गया पानी से पूर्वी चंपारण जिला की अधिकांशत नदियों में उफान हो जाता है तथा इलाका जलमग्न हो जाता है अतः बाढ़ के अंदेशा को भांपते हुए दोनों पदाधिकारी पूर्व में ही सक्रिय हो गए हैं और निपटने के लिए दिशा निर्देश एवं ब्यापक प्रबंध करने के लिए सक्रिय दिख रहे हैं जो सराहनीय प्रयास है तथा स्वागत योग्य है l

Subscribe to my channel