आबादी क्षेत्र के खाली प्लॉट में लगी आग, समय रहते बुझाई गई

आबादी क्षेत्र के खाली प्लॉट में लगी आग, समय रहते बुझाई गईं।
जसवंतनगर
नगर के रामलीला तिराह के पास स्थिति एक मैरिज होम के सामने स्थित आबादी क्षेत्र में एक खाली पड़े प्लॉट में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर पालिका परिषद को दी।
सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम में शामिल लाल कुमार, सुरजीत सिंह और सोनू उस्मानी ने तत्परता दिखाते हुए मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैल सकती थी और आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी,
लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
नगर पालिका टीम की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर टीम मौके पर न पहुंचती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
Subscribe to my channel