अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News पनियाला थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही

ग्राम मलपुरा में लाल कोठी से आगे मलपुरा की ओर कच्चे रास्ते पर हुई लूट का किया पर्दाफाश

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

दो अभियुक्त बापर्दा गिरफ्तार, दो नाबालिग बाल अपचारियों को बापर्दा निरूद्ध

निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस ने विगत 2 फरवरी को ग्राम मलपुरा में लाल कोठी से आगे कच्चे रास्ते पर हुई लूट की वारदात का तीन दिवस में पर्दाफाश करते हुए प्रकरण के दो अभियुक्तों को बापर्दा गिरफ्तार एवं दो बाल अपचारियों को बापर्दा निरूद्ध करने में सफलता हांसिल की है। एसएचओ लक्ष्मीनारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 2 फरवरी को पीडि़त दुर्गेश कुमार पुत्र पन्ना लाल जांगिड़ निवासी मलपुरा ने थाने पर उपस्थित होकर दर्ज करवाया था कि 2 फरवरी की ही शाम परिवादी अपने भाई मोती लाल व पड़ौसी दुकानदार दिनेश सैन के साथ मोटरसाईकिल द्वारा रवाना होकर लाल कोठी से आगे कच्चे रास्ते पर जा रहे थे। रास्ते में एक स्पलेंडर मोटरसाईकिल पर एक लडक़ा बैठा था। साथ ही बाईक को रास्ते पर आड़ी लगाकर तीन लडक़े पास में नीचे बैठे थे। जिन्होंने पीडि़त की बाईक को रूकवाकर एक युवक ने हथियार से बाईक की हैड लाईट को फोड़ दिया। साथ ही दो लडक़ों ने पीडि़त व उसके भाई को पकड़ कर जेब से 68 हजार रूपये की नकदी निकाल ली। इस पर पीडि़त बीच बचाव करके भागे तो पीछे से कट्टे से फायर किया जिससे पीडि़त दुर्गेश कुमार की जेकिट व कुर्ते में छेद हो गया। वहीं गोली पीडि़त के कंधे पर लग गई। यही नहीं बदमाशों ने उन्हें लकड़ी से डराया। जिसके बाद बुरी तरह से घबराये तीनों जने वहां से भाग गये। जानलेवा हमला कर लूट व फायरिंग की गंभीर वारदात में पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से अनुसंधान करते हुए घटना के दो मुख्य आरोपी क्रमश: विकास उर्फ विक्की (23) पुत्र किशन लाल गुर्जर निवासी ग्राम गोनेड़ा थाना पनियाला व राम किशोर उर्फ केडी (19) पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी ढ़ाणी श्याम वाली, अमाई (कोटपूतली) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य दो बाल अपचारियों को भी निरूद्ध किया है।

रात्रि का फायदा उठाकर करते है वारदात :- एसएचओ लक्ष्मीनारायण ने बताया कि अभियुक्तगण रात्रि 8 से 10 बजे के बीच में सुनसान जगह पर बाईक सवार को देखकर उसे रूकवाकर अवैध हथियार की नोक पर लूट की वारदात करते है। बाईक सवार का विरोध करने पर फायरिंग व मारपीट की वारदात भी करते है। अभियुक्तगण से पुछताछ में विगत 30 जनवरी 2023 को सीकर जिले के नीमकाथाना सदर ईलाके में गांवड़ी गणेश्वर रोड़ पर बाईक सवार को देशी कट्टा दिखाकर लूट करने एवं 24 जनवरी 2022 को पनियाला थाना क्षेत्र के ग्राम करवास में चोरी की वारदात का मामला भी सामने आया है। अभियुक्त विकास उर्फ विक्की गुर्जर आदतन अपराधी किस्म का युवक है। जिस पर सीकर के पाटन समेत कोटपूतली व पनियाला थाना क्षेत्र में फायरिंग, लूटपाट, अवैध हथियार, हत्या के प्रयास व मारपीट समेत गंभीर धाराओं के करीब 8 प्रकरण भी दर्ज है। अभियुक्तगणों से अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस की पुछताछ में अभियुक्तगणों ने सीमेंट की ईंट बनाने वाली नई फैक्ट्री में फायरिंग कर 50 हजार रूपये महिने की मंथली बांधने की भी योजना बताई। साथ ही ओम सांई गैंग के विक्रम उर्फ लादेन पहाड़ी पर फायरिंग करके अपने गुरू जसराम उर्फ जसिया गुर्जर की मृत्यु का बदला लेने की योजना भी स्वीकार की। उक्त दोनों गैंगों में कटर दुश्मनी है। पुलिस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। मुल्जिमों की गिरफ्तारी में कानि. लखन सिंह का भी विशेष योगदान रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button