Madhya Pradesh News आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही में पकड़ाई जहरीली अवैध शराब ठिकाने पर की गई बड़ी कार्यवाही
आरोपियों से की जा रही है पूछताछ

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला इंदौर,मध्यप्रदेश
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा इंदौर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ अवैध रूप से बनाने व तस्करों के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आपरेशन प्रहार के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) मुखबिर की सूचना पर गांधीनगर क्षेत्र के समर्थ रेजीडेंसी कॉलोनी में छापेमार कार्यवाही की गई । जहा अवैध रूप से मिलावटी जहरीली नकली शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था, मौके पर पकड़े गए दोनों आरोपी इंदौर के ही निवासी हैं। आरोपियों के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था।आरोपियों ने अंग्रजी एवं देसी जहरीली नकली शराब बनाकर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब की तस्करी करना स्वीकार किया है।

आरोपीयो के कब्जे से कुल 96 बोटल रॉयल स्टेज अंग्रेजी नकली शराब, 35–35 लीटर की 10 प्लास्टिक केन में भरी हुई स्प्रिट, 04 प्लास्टिक केन भरी 100 लीटर नकली शराब ,185 क्वार्टर देशी मसाला, 73 क्वार्टर प्लेन मदिरा जहरीली नकली शराब, प्रेशर मशीन, अंग्रजी रॉयल स्टेज शराब का ढक्कन 612 नग, 864 नग प्लास्टिक के खाली क्वार्टर के 5000 नग,1200 नग हॉलमार्क , इलेक्ट्रिक तोल कांटा, 1275 नग ढक्कन, 2000 नग ढक्कन, 4800 नग रेपर, एल्कोमीटर, थर्मामिटिर, हाइड्रोमिटीर आदि (कुल अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 420,467,468,471,34 भादवी एवं 34(1), 34(2), 49ए आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to my channel