IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : सिंगारपुर में नवांकुर सखी हरियाली व तिरंगा यात्रा एवं पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के आह्वान पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेन्द्र बर्मन, ब्लॉक समन्वयक सुशीला ठाकुर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत सिंगारपुर में जन अभियान परिषद के सेक्टर क्रमांक 03 सिंगारपुर में नवांकुर संस्था पूर्णिमा समाज कल्याण समिति औढारी के द्वारा नवांककुर सखी हरियाली यात्रा एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड समन्वयक सुशीला ठाकुर की उपस्थिति में नवांकुर सखियों को फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे वितरित किए गए। सुशीला ठाकुर ने कहा कि ’नवांकुर सखी योजना’ के माध्यम से महिलाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनत्व का भाव विकसित किया जा रहा है। घर-घर पौधे लगाकर संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही ’एक पेड़ माँ के नाम’ अंतर्गत ग्राम पंचायत परिसर पर पौधारोपण और जयघोष के साथ ’हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली निकाली गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूकता किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच अंजनी मरावी, उपसरपंच राजेश चक्रवर्ती, ब्लॉक समन्वयक सुशीला ठाकुर, समाजसेवी हीरा सिंह उइके,सचिव गोपाल धुर्वे, ग्राम रोजगार सहायक सुरेश विश्वकर्मा,कार्यक्रम समन्वयक ब्रज कुमार आर्मो,अध्यक्ष अघनू मरावी,अध्यक्ष राधे लाल चौकसे,सचिव राम किशोर झारिया,गोरे लाल यादव,प्रेम गौतम,दीपक धुर्वे,सुरंजना झारिया,शिवानी चौकसे,रमली नंदा,लक्ष्मी चक्रवर्ती, दुर्गा चक्रवर्ती,राजेश यादव, अंतराम यादव, रामनौमी केराम, बलराम यादव, शिव कुमार, गजरु सिंह, संतराम,पचलू भारतीया, गोकल भारतीया सहित ग्राम प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी,सदस्य गण व छात्र- छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button