Madhya Pradesh News : कौशल विकास की ट्रैनिंग लेंगे 65 लोग, मुंबई की संस्था देगी प्रशिक्षण
जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला । कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के युवाओं एवं नागरिकों को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी श्री शिवकुमार डेकाटे द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के 65 लोगों को कम्प्यूटर ऑपरेटर, फैशन डिजाईनिंग सहित अन्य विभिन्न कलाओं एवं विधाओं में वॉकहार्ट फाउंडेशन मुंबई द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिले में आयोजित हो रहे प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को संबंधित क्षेत्र में आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कलेक्टर श्री धोटे ने कौशल विकास से जुड़े विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में एडीएम श्री हुनेन्द्र घोरमार, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Subscribe to my channel