IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लापता युवती की तलाश में पुलिस को मिली सफलता, कन्नौज से सकुशल बरामद ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से लापता/अपहृत हुई युवती को मुजफ्फरनगर पुलिस की एएचटी टीम ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने युवती को 17 अगस्त 2026 को कन्नौज स्थित टोल प्लाजा से बरामद किया। युवती के लापता होने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 67/25 के तहत धारा 137(2) भादवि में मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब डेढ़ वर्ष से युवती की तलाश की जा रही थी। एएचटी, मुजफ्फरनगर पुलिस की टीम ने प्रयास करते हुए युवती को कन्नौज से सकुशल बरामद किया।

आज 18 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने युवती और उसके परिजनों से पुलिस कार्यालय में मुलाकात की। युवती को सकुशल पाकर उसके परिजनों के चेहरे पर खुशी नजर आई। युवती के पिता ने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी पर मुजफ्फरनगर पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की कार्रवाई से करीब डेढ़ वर्ष से बेटी की तलाश में जुटे परिवार को आखिरकार बड़ी राहत मिली।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button