ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : ग्राम खाल्हेगिठौरी में कांवड यात्रियों का ग्राम के लोगों ने किया स्वागत

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। सावन महीना का तीसरा सोमवार को मंडला जिले के विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हे गिठौरी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा कावड़ यात्रा में विशेष सहयोग रहा। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच गंगावती मरावी, पूर्व सरपंच बलीराम मरावी द्वारा डी जे तथा वाहन व्यवस्था किया गया और उपसरपंच श्री रजा अहमद मलिक ( निक्कू) द्वारा केला प्रसाद का वितरण किया गया। वही उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी श्री पवन जोनवार द्वारा चाय पानी व्यवस्था किया गया एवं ग्राम पंचायत के सहायक सचिव श्री राजेंद्र यादव व उनके साथ में गांव के बहुत से सहयोगी भाईयों ने बढचढ कर कांवड़ियों का तन मन धन से सहयोग किये। आप सभी का सहयोग से आने वाले समय में भी ऐसा ही सहयोग की अपेक्षा है।



Subscribe to my channel