Madhya Pradesh News : अजयगढ़ बीएमओ द्वारा किया गया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान।
ब्यूरो चीफ कमला कान्त जोशी अमानगंज पन्ना
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र का है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है कि अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ बीएमओ अपनी कुर्सी के पीछे तिरंगे को बिछाए हुए हैं । एवं बीएमओ साहब आराम से बैठकर अपने कार्यालयीन कार्य कर रहे हैं। फोटो वायरल होने के बाद आम लोगों ने तथा सामाजिक संगठनों ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया है । भारतीय संविधान में राष्ट्रीय ध्वज को विशेष दर्जा दिया गया है एवं राष्ट्रीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को कपड़े, गद्दा, अथवा बैठने के लिए बिछाने के रूप में उपयोग करने पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान माना जाता है। और यह अपराध की श्रेणी में आता है इसके लिए कठोर दंड का प्रावधान है ।

राष्ट्रीय ध्वज को हमेशा सम्मान के साथ फहराया जाना चाहिए तथा उसे ऐसी जगह नहीं रखा जाना चाहिए जहां ऐसा प्रतीत हो कि उसका अपमान हो रहा है । मामला तूल पकड़ रहा है इसके बावजूद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है । आम लोगों के साथ सामाजिक संगठनों की मांग है कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाए एवं दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ।


Subscribe to my channel