उत्तरप्रदेशसहायता

Uttar Pradesh News वाराणसी के लंका थाना पुलिस पियरी चौकी इंचार्ज अमित कुमार शुक्ला ने महिला का लूटा पर्स ढूंढकर लौटाया महिल को सुपुर्द किया

✍️ रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लोगों की मददगार बनी हुई है। आए दिन सुनने को मिलता है कि पुलिस ऐसी कार्य नहीं करती की जिससे उनका सम्मान किया जाय। लेकिन हम आपको बता दें कि वाराणसी पुलिस अपने कार्य के प्रति बहुत जागरूक है दिन रात मेहनत करती है की जनता में शान्ति कायम रहें वाराणसी अपराध मुक्त रहे । चौकी इंचार्ज पियरी ने महिला का खोया पर्स ढूंढकर लौटाया। इससे महिला ने पुलिस टीम का धन्यवाद दिया । गोदौलिया की रहने वाली अनीता केशरी का पर्स पियरी चौराहे के आसपास कहीं गिर गया। पर्स में पैसे, एटीएम कार्ड व कुछ गहने थे। पर्स खोने से महिला परेशान हो गई और पियरी पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत की। चौकी इंचार्ज अमित कुमार शुक्ला ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने महिला का पर्स ढूंढकर लौटाया। बताया कि पर्स में 1200 रुपये नकदी, एटीएम कार्ड, कुछ कीमती आभूषण आदि थे। पर्स मिलने से महिला बहुत खुश थी । और पुलिस टीम का बहुत बहुत धन्यवाद दिया वाराणसी में में अपराध करने वाले अपराधी पुलिस विभाग से बच नहीं सकते अपराधी है तो सजा जरूर न्यायालय द्वारा जरूर दिलाएगी पुलिस विभाग अब वाराणसी अपराध मुक्त हो रहा है|

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button