Rajasthan News टोडी मीणा छात्रावास के राजकीय सेवा में चयनित विक्रम व पंकज का अभिनंदन

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
गुढागौड़जी कस्बे के टोडी रोड़ स्थित स्व. बन्नाराम स्मृति मीणा छात्रावास में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आदिवासी मीणा सेवा संघ के सुरेश मीणा किशोरपुरा, आदिवासी विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रातनलाल जोधपुरा, सुबेदार भंवर लाल भोड़की एवं भामाशाह जगदीश प्रसाद टोडी के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्रावास के विक्रम मीणा पुत्र गोपाल मीणा का राजस्थान पुलिस बीकानेर तथा पंकज मीणा पुत्र बजरंग लाल मीणा का पशुधन सहायक में चयन होने पर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुरेश मीणा किशोरपुरा में कहा कि आज के इस युग में सरकारी नौकरी का बड़ा महत्व है। नौकरी बगैर नौजवानों के रिश्ते होना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करके सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना था कि मेहनत करने वालों के लिए मंजिल भी असंभव नहीं है। रतन मीणा ने कहा कि हम गुढ़ा गोड़जी में छात्रावास होना बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि धन्य है वो भामाशाह जिन्होंने छात्रावास के लिए भूमि दान की और इसका निर्माण करवाया। इससे पूर्व छात्रावास के पंकज मीणा नेवरी का राजस्थान पुलिस, प्रमोद मीणा टोडी का रेलवे, सतीश मीणा का पुलिस, विजय मीणा का कृषि पर्यवेक्षक सहित कई विद्यार्थियों का राजकीय सेवा में सिलेक्शन हो चुका है। कार्यक्रम में भामाशाह कैप्टन धर्मपाल मीणा शीथल, डॉ रामचंद्र शीथल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष मदनलाल नांगल, कर्मचारी संगठन के दिनेश मीणा टोडी, गोपाल मीणा, बीरबल मीणा, युवराज मीणा दोसा, शिक्षाविद् अनिल मीणा टोडी, राकेश, सोम, राजेश, हंसराज, लालचंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel