ब्रेकिंग न्यूज़

संकुल पोहरी पर सेवानिवृत्त लोक सेवकों एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान।

सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शिक्षक – सुरेश रांठखेडा

संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोहरी पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सुरेश धाकड़ रांठखेडा पूर्व राज्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रामकली आदिवासी जनपद अध्यक्ष, सुश्री स्वीटी मंगलम ए डी पी सी शिवपुरी,श्रीमती रश्मि नेपाल वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष, श्रीमती कृष्ण लता संजीव शर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष,श्रीमती राधा शर्मा सी एम ओ नगर परिषद पोहरी,पार्षद तराना पप्पन खान,श्री वत्सराज सिंह राठौड़ सांख्यिकी अधिकारी शिवपुरी,राम प्रकाश जाटव आहरण एवं संवितरण अधिकारी पोहरी,अमर सिंह यादव पूर्व सरपंच लोखरी जगदीश वर्मा पूर्व सरपंच अगर्रा सम्मिलित हुए।सरस्वती मां के विशेष कृपा पात्र कुशल मंच संचालक शिवकुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हेतु अतिथियों से आग्रह किया। संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ द्वारा अपने स्वागत भाषण एवं उद्बोधन में बताया कि पूर्व संकुल प्राचार्य बलबीर सिंह तोमर द्वारा सत्र 2023-24 में प्रारंभ की गई सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान के कार्यक्रम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सत्र 2025 -26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान में मुख्य रूप से आज का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई ए डी पी सी शिवपुरी सुश्री स्वीटी मंगल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए ।उन्होंने अपने 2 वर्ष के कार्यकाल का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इतना अच्छा कार्यक्रम पूरे शिवपुरी जिले में कहीं नहीं देखा। इसके लिए संकुल प्राचार्य भरत सिंह धाकड़ और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ रांठखेडा ने कहा कि मैंने इस विद्यालय की पूर्व की स्थिति को देखा है और आज वर्तमान स्थिति को जब देख रहा हूं तो रचनात्मक परिवर्तन हुआ है।विद्यालय की जो स्थिति में सुधार हुआ है उसके लिए मैं क्षेत्र वासियों की ओर से विद्यालय परिवार को बधाई और धन्यवाद देता हूँ और भविष्य में मेरे किसी भी प्रकार के सहयोग की विद्यालय को आवश्यकता होगी तो मैं इसके लिए तत्पर रहूंगा।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते वो हमेशा देश और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।सेवानिवृत हुए लोक सेवकों को खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं और प्रतिभावान छात्र -छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

संकुल पोहरी अंतर्गत सेवानिवृत्त हुए 11 लोक सेवकों तथा 12 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि सुरेश धाकड़ रांठखेडा पूर्व राज्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त हुए लोक सेवक दिनेश कुमार गुप्ता, मोतीलाल खंगार,ओम प्रकाश राजपूत, श्रीमती राम कुमारी भगत,सतीश कुमार शर्मा, मुन्ना लाल अर्गल, सुरेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार भार्गव, श्रीमती कुसुम बघेल, श्रीमती विद्या राजे, पातीराम आदिवासी के साथ साथ में गत सत्र 2024-25 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूटी प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं कृष्णा शर्मा,अजय शाक्य, मुस्कान यादव, अर्जुन कुशवाह,समरीन बानो, हिमांशु धाकड़,मोनू ओझा, चंदा आदिवासी, रुचि प्रजापति,अमन वर्मा, लवकुश जाटव और लाली शर्मा को पुरुस्कृत कर उसका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को को शुभकामनाएं दी। हेमंत भार्गव द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला ब्यूरो चीफ
@ Bureau Chief Neeraj Verma Shivpuri Madhya Pradesh News

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button