ब्रेकिंग न्यूज़

कतरास में मच्छरों पर वार: वार्ड नंबर 1 में पार्षद मधुबाला ने चलवाया फॉगिंग अभियान

👉मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए कतरास में सघन फॉगिंग

👉पार्षद मधुबाला की पहल, वार्ड नंबर 1 में मच्छर नियंत्रण अभियान तेज

👉कतरास के वार्ड 1 में फॉगिंग अभियान, लोगों को मिली राहत

कतरास:

कतरास क्षेत्र में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप और मौसमी बीमारियों के खतरे को देखते हुए वार्ड नंबर 1 की पार्षद मधुबाला ने जनहित में अहम पहल की। उनके विशेष प्रयास से शनिवार को नगर निगम की गाड़ी द्वारा पूरे वार्ड में सघन फॉगिंग (धुआं छिड़काव) अभियान चलाया गया।

अभियान की शुरुआत कतरास स्थित LIC ऑफिस के पास से की गई, जहां पार्षद मधुबाला स्वयं मौजूद रहीं और कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करना प्राथमिकता है, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

इस मौके पर बंटी कूलवाल, मुकेश गुप्ता, शेखर प्रामाणिक, गुड्डू सिंह, चित्तरंजन कुमार, संटू सिन्हा, पप्पू राय, ब्रजेश सिंह, शम्भू दास, राहुल रजक, मनोज राय, चन्द्रकान्त कुमार, अमित सिन्हा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के नियमित अभियान से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी खतरे कम होंगे और लोगों को राहत मिलेगी।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button