Uttar Pradesh News महाराजगंज जनपद चचेरी बहनों से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात लगभग 7:45 बजे घर से बाहर तालाब की तरफ शौच के लिए गई चचेरी बहनों के साथ हुए दुष्कर्म का प्रयास, उलाहना देने पर परिजनों की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार, शनिवार रात लगभग 7:45 बजे दो नाबालिग चचेरी बहनें शौच के लिए गांव के बाहर पोखरे की तरफ गई थीं। जहां दो युवक दोनों लड़कियों को अकेला देख छेड़खानी करने लगे और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह दोनों बचकर घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उनके परिजन आरोपी युवकों के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान वहां किशोरियों के परिजनों को पीट दिया गया। मारपीट की इस घटना में एक का सिर फट गया। दूसरे का पैर टूट गया तथा एक लड़के का कान कट गया। बचाव में आई घर की महिलाएं व बच्चियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी भेजा गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रामक्यास, सन्नी, शैलेष, विशाल, कृष्णा, कुसहर, रामदवन, अब्बी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।



Subscribe to my channel