Uttar Pradesh News : धारा 170/126/135 BNSS के तहत शांति भंग की संभावना में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, आज दिनांक 28.08.2026 को थाना परसामलिक पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 02 अदद चालानी में कुल 03 अभियुक्तों का चालान अंतर्गत धारा 170/126/135 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) में कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:
1. विनोद यादव (उम्र करीब 33 वर्ष), पुत्र लालचन्द
2. अर्जुन (उम्र करीब 50 वर्ष), पुत्र सोहरत
3. राजकुमार (उम्र करीब 48 वर्ष), पुत्र विशुन
(समस्त निवासी: ग्राम सेवतरी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज)

पुलिस टीम:
• उ0नि0 पवन कुमार, थाना परसामलिक
• हे0का0 राम कुमार यादव, थाना परसामलिक
• का0 जितेश कुमार, थाना परसामलिक
• का0 रवि शंकर, थाना परसामलिक



Subscribe to my channel