IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

जनपद महाराजगंज। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना परिसर में बच्चों के साथ भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार द्वारा भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा को नमन करते हुए सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

महाराजगंज पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक नागरिक के साथ विश्वास और संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।“रिश्तों की डोर मजबूत रहे, विश्वास कायम रहे—महाराजगंज पुलिस हर कदम पर सुरक्षा और सम्मान के साथ।”

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button