Uttar Pradesh News : थाना नौतनवां पुलिस की तत्परता से एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद हुई 09 वर्षीय गुमशुदा बच्ची

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। आज दिनांक 28.08.2026 को समय लगभग 15:43 बजे श्री सतीश साहनी निवासी कोहड़वल, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज द्वारा डायल-112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी 09 वर्षीय पुत्री अनुष्का साहनी, जो उनके साथ रतनपुर बाजार आई थी, सामान खरीदते समय कहीं चली गई है तथा काफी तलाश के बाद भी नहीं मिल रही है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष नौतनवां के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गुमशुदा बच्ची की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा बच्ची का फोटो दिखाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं तत्परता के परिणामस्वरूप गुमशुदा बच्ची अनुष्का साहनी को रतनपुर से खोरिया जाने वाली नहर रोड से महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी का स्थान, दिनांक एवं समय-
स्थान: रतनपुर से खोरिया जाने वाली नहर रोड
दिनांक: 28.08.2026
पुलिस टीम
1. SO श्री अभिषेक सिंह, थाना नौतनवा
2. उ0नि0 शेर बहादुर यादव, थाना नौतनवा
3. उ0नि0 दिव्यांशु राय, थाना नौतनवा
4. हे0का0 रामनिवास यादव, थाना नौतनवा
5. हे0का0 राहुल भारती, डायल-112, थाना नौतनवा
6. म0का0 अनुराधा चौहान, डायल-112, थाना नौतनवा
7. म0का0 नीलम कुमारी, डायल-112, थाना नौतनवा


Subscribe to my channel