उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News राजकुमार धनोरा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के समक्ष हुए कांग्रेस में शामिल

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक है और दलबद्ल का दौर जारी है। बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और निष्कासित नेता राज कुमार सिंह धनौरा अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मोजुदगी में शामिल हुए। इस दौरान राजकुमार सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। मौके पर अनेक कांग्रेस नेता मोजूद रहे। कल सुबह राजकुमार धनौरा वाहनों के काफिले के साथ सागर से भोपाल पहुंचे। राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत और नेता राजकुमार सिंह धनौरा की पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। पिछले कुछ महीने से धनौरा कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे और खुलकर कांग्रेस के कार्यक्रमो में हिस्सेदारी कर रहे थे।  दबंग नेता राजकुमार सिंह धनौरा के कांग्रेस में शामिल होते समय पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, नारायण प्रजापति, जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार, अवनीश भार्गव , बुंदेलसिंह बुंदेला ,प्रमिला सिंह राजपूत , सिंटू कटारे लोहुररा के नेता पूर्व जनपद सदस्य भगवान सिंह कुर्मी रविंद्र यादव पाली दयाराम अहिरवार राम जी नवनीत राम सुनील केदार मिथलेश तुलसी सेन सहित सागर जिले के अनेक नेता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button