IC News and Media House Private Limited


Bhopalस्वास्थ्य

होटल रंजीत लेक व्यू,बाबू की कुटिया एवं सागर गैरे रेस्टोरेंट का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा निरीक्षण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई की गई। जांच दल द्वारा होटल रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया (बी.के. फूड्स हॉस्पिटैलिटी) तथा माता मंदिर के पास स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट, जिसका संचालक अनुराग जैन है का निरीक्षण किया गया। होटल रंजीत लेक व्यू होटल रंजीत लेक व्यू के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई के उचित प्रबंध पाए गए। कार्यरत वर्करों द्वारा टोपी एवं एप्रन पहने हुए पाए गए। कच्चे खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण पाया गया। निरीक्षण में कई कमियां पाई गई डस्टबिन खुली अवस्था में पाई गई। ड्रेनेज सिस्टम उचित नहीं पाया गया। उचित रखरखाव की आवश्यकता पाई गई। फ्राइंग कढ़ाई काली पाई गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान संचालक को आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए तथा सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। बाबू की कुटिया — बी.के. फूड्स हॉस्पिटैलिटी बाबू की कुटिया, बी.के. फूड्स हॉस्पिटैलिटी का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियां FSSAI लाइसेंस प्रदर्शन| लाइसेंस का प्रमुख स्थान पर प्रदर्शन नहीं पाया गया। वर्करों का मेडिकल चेकअप व फिटनेस संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं पाए गए।FOSTAC प्रशिक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाया गया। शिकायत पंजी,कंप्लेंट रजिस्टर शिकायत पंजी उपलब्ध नहीं पाई गई। पेयजल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। F.I./F.O. संबंधी पालन पाया गया।खाद्य अपशिष्ट वेस्ट फूड प्रबंधन की व्यवस्था नहीं पाई गई। NABL मान्यता प्राप्त खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई।पानी की टंकी की सफाई संबंधी रिकॉर्ड प्रमाण उपलब्ध नहीं पाया गया। कार्रवाई अंतर्गत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जांच हेतु घी,लाल कलर की ग्रेवी के नमूने लेकर नियमानुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे जाने की कार्रवाई की गई । सागर गैरे रेस्टोरेंट माता मंदिर, भोपाल के पास रेस्टोरेंट के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं।

जैसे किचन सड़क की ओर से खुली हुई पाई गई। कार्यरत वर्करों का मेडिकल चेकअप,मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया। डस्टबिन खुली अवस्था में पाई गई।भंडारण कक्ष में लीकेज पाया गया तथा खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना पाई गई। कोल्ड स्टोरेज में खाद्य पदार्थों का उचित एवं व्यवस्थित भंडारण नहीं पाया गया।खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए पाए गए। पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। वॉटर पोटैबिलिटी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। मिसब्रांडेड पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान काली मिर्च में मिलावट की आशंका पाए जाने पर मौके पर डेमोंसट्रेशन किया गया। डेमोंसट्रेशन के दौरान काली मिर्च में पपीते के बीज पाए गए।खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच हेतु काली मिर्च व फेरी,फरारी सफेद पाउडर पैक, जो मिसब्रांडेड पाया गया, का नमूना लिया गया। काली मिर्च में पपीते के बीज की मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला परीक्षण के उपरांत ही की जाएगी। होटल रंजीत लेक व्यू में पाई गई कमियों के संबंध में सुधार हेतु निर्देश दिए गए तथा सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं अंतर्गत नियमों,विनियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button