उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मनकापुर पुलिस ने दो बाइक चोरों के कब्जे से 7 बाइक किया बरामद

मनकापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर के पास से 7 बाइक बरामद करने का दावा किया है

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

मनकापुर पुलिस ने प्रेस नोट के माध्यम से कहां है कि मंगलवार को दरोगा बलिराम,अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी विजय शंकर राजभर, अजय गुप्ता, रामप्रकाश, विनय कुमार और सत्येंद्र कुमार क्षेत्र भ्रमण पर थे! इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दिया की तीन लोग उतरौला से मनकापुर की तरफ चोरी की बाइक लेकर आ रहे हैं! मुखबिर खास की सूचना पर मनकापुर पुलिस टीम अलर्ट हो गई और मनकापुर क्षेत्र के बैरी पुर गांव के पास पहुंच गई! पुलिस को देख कर तीनों युवक भागने लगे! लेकिन पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए भाग रहे तीनों बदमाशों में से 2 को मौके से दबोच लिया! लेकिन एक शातिर मौके से बाइक छोड़कर भागने में कामयाब रहा! पकड़े गए आरोपी ने अपना परिचय बलरामपुर जनपद के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर खास के मोहम्मद निजाम पुत्र बकरीदी चौधरी बतया! जबकि दूसरे आरोपी ने सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के चममनडीहवा गांव निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र शेष राम बतया! इस दौरान दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद पता चला कि आरोपियों के कब्जे से जो बाइक बरामद हुई है, चोरी की है! आरोपियों ने चोरी की चार अन्य बाइकों को मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव स्थित कटका मंदिर के पास रखी है! जिससे आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया ! मनकापुर पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध चोरी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया है|

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button