IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News फिरोजाबाद कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर से ऑटो सवार तीन की मौत, 3 घायल।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद   शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा चौराहे से जसराना सवारी लेकर जा रहा ऑटो मोहनी पुर पुलिस के पास पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार से आ रही सामने से कार आपस में टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद ऑटो में बैठी सवारियां सड़क पर काफी दूर जा गिरी। बताया गया कि घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की वहां पर भीड़ काफी जमा हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उठाकर सड़क के किनारे रखा। ओर ऑटो में फंसे चालक ओर महिला को बाहर निकाला ओर जमा भीड़ ने पुलिस पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हुई पाई। वहीं गंभीर घायलों को फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान थाना कोतवाली जसराना निवासी रिंकी पत्नी रवि और यदुवंश नगर प्रतापपुर चौराहा निवासी ऑटो चालक अजय पुत्र धर्मेंद्र की मौत हो गई। मुन्नी चौहान पत्नी पूरन सिंह निवासी जसराना किस्मत पुत्र लल्लू सिंह निवासी पीलख्तर थाना फरिहा, कीमत पुत्र लटूरी गंभीर रूप से घायल हो गया।जिनका अभी इलाज चल रहा है। इस मैटर में शिकोहाबाद स्पेक्टर हरबेंदर मिश्रा ने बताया कि कार और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। अभी इसमें एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई पाई है। तीन गंभीर रूप से घायल है। कार चालक वहा से मौके से फरार हो गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button