झारखण्डराज्य

Jharkhand News गजब की है ये कलियुग जिसमे रोज लक्ष्मण रेखा खिंची जाती है और रोज सीता हरण भी होता हैकोयला व्यवसाई रात-दिन एक किए हुए हैं किस तरह से कोयले का हरण कर सके

रिपोर्टर राजू अंसारी धनबाद झारखंड

रामभक्त बीर हनुमान में इतनी शक्ति थी कि वे अकेले अपनी पूंछ से पूरे लंका को जला कर राख कर डाला और लंका के नामो निशान मिटाने में सक्षम भी थे ,पर जब हनुमान का सामना रावण से हुआ तब रावण ने उन्हें अपने साथ संधि करने के लिए अनेको प्रकार का लोभ दिया लेकिन उन्होंने राम दूत का धर्म निभाया और श्री राम लक्ष्मण सुग्रीव सहित वानर सेना के साथ मिलकर रावण के साथ युद्ध किया ,जिसमें श्री राम विजयी हुए उक्त बातें त्रेता युग की है और अभी तो कलियुग है ,इसमें भाई सब कुछ उल्टा है भाई उल्टा है बीसीसीएल प्रबंधन ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध मुहाने की भराई तो कर रही है, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीसीसीसी सफल नहीं हो पा रहे हैं, सीआइएसएफ के जवानों ने अवैध मुहाने कर रहे कारोबारियों पर लक्ष्मण रेखा की लकीर खींच रहे हैं , फिर भी हो जा रहा है कोयले की हरण, सीआइएसएफ व बीसीसीसीएल अधिकारी इस कोयले के हरण करवाने में लगे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पार्टी का स्थापना दिवस समारोह में धनबाद शिरकत होने आ रहे हैं इसके बावजूद भी कोयला व्यवसाई रात-दिन एक किए हुए हैं किस तरह से कोयले का हरण कर सके। जी हां बताना चाहूंगा कि इस कलियुग में लक्ष्मण के रूप में बिराजमान बीसीसीएल प्रबंधक ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध कोयले के मुहाने को खानापूर्ति के रूप में भराई तो करती है अर्थात लक्ष्मण रेखा खिंचती है परंतु धंधेबाज रावण उसे बेहिचक हरण कर ले जाते है ,क्योकि आज के रामायण में स्थानीय पुलिस (राम) बीसीसीएल प्रबंधक लक्ष्मण और सीआईएसएफ हनुमान और धंधेबाज रावण है । जिसमे हमेशा रावण की ही जीत हो रही है । क्योकि आज के राम, लक्ष्मण और हनुमान सभी है रावण के गुलाम

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button