ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शासकीय तिलक महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कटनी -प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के निर्देशन में आयोजित हुआ, जबकि जिला संगठक एनएसएस डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. माधुरी गर्ग ने बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू एवं निकोटीन के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर एवं हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से इस लत को त्यागने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.पी. मिश्रा ने विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। वहीं डॉ. वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने मित्रों, परिवार एवं समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।




Subscribe to my channel