Uttar Pradesh News कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई
-बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश
आभा आईडी की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि आभा आईडी को सक्रिय करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए। आभा आईडी की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर एमओआईसी टाण्डा को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
-सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों की जांच, डायग्नोस्टिक सेवाएं एवं उपचार संबंधी कार्य ई-सुश्रुत पोर्टल के माध्यम से ही सुनिश्चित कराए जाएं। पोर्टल आधारित व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी तथा बाहरी दवाएं लिखने जैसी समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

-सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालयों का रैण्डम निरीक्षण करें तथा व्यवस्थाओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
-बैठक के दौरान रोगी कल्याण समिति के माध्यम से खरीदे जाने वाले उपकरणों एवं अन्य वस्तुओं की समीक्षा करते हुए बिना अनुमति खरीद किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए।
-शाहबाद क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सील किए गए अस्पतालों के पुनः संचालित होने के मामले में शाहबाद एमओआईसी से जानकारी प्राप्त की तथा तीन दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
-राष्ट्रीय टीवी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी निःक्षय मित्रों के माध्यम से पात्र मरीजों को शत-प्रतिशत पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मेडिकल स्टोर्स को भी अभियान से जोड़ते हुए टीवी रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



Subscribe to my channel