नगरी से धमतरी की ओर जा रही नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड की गाड़ी सोमवार शाम करीब 5 बजे केरेगांव-गट्टासिली मार्ग स्थित खतरनाक मोड़ पर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार फायर ब्रिगेड वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रूजर वाहन से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि अग्निशमन वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में फायर ब्रिगेड चालक राजू साहू घायल बताया जा रहा है जबकि कंडक्टर की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत नगरी की फायर ब्रिगेड नियमित कार्य से धमतरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गट्टासिली मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और फायर ब्रिगेड सड़क किनारे खड़ी क्रूजर से जा भिड़ी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायल कंडक्टर को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं चालक राजू साहू को गंभीर चोटें आने के घायल बताया जा रहा है गाडी कंडक्टर चला रहा था
दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क को फिर से चालू कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गट्टासिली मोड़ पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां पूर्व में भी कई छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।