बिहारराज्य

Bihar News लोगों द्वारा शौचालय टैंक अपने घर या अन्य किसी जगहों पर निर्मित किया जाता है जिसकी ऊपर से ढलाई करवा दिया जाता है

रिपोर्टर अमित कुमार सिंह पूर्वी चंपारण बिहार

अक्सर देखने और सुनने को मिलती है कि लोगों द्वारा शौचालय टैंक अपने घर या अन्य किसी जगहों पर निर्मित किया जाता है जिसकी ऊपर से ढलाई करवा दिया जाता है एक छोटा सा जगह ढलाई में छोड़ी जाती है जिसमें मिस्त्री या मजदूर प्रवेश कर अपने ढलाई की संटरिंग पंद्रह बीस दिनों के बाद खोल सकें, मजदूर या मिस्त्री जब प्रवेश करते हैं तो ऑक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो जाते हैं या फिर मौत हो जाती है ऐसी घटना अक्सर देखने या सुनने को मिलती है जो काफी दुःखद है मिस्त्री या लोगों को चाहिए कि उक्त टैंक को बनाते समय तीन चार बड़ा ढक्कन बनायें और प्रवेश करते समय चारो ढक्कन खोल कर ही प्रवेश करे या फिर एक ढक्कन है तो ऑक्सीजन मास्क के बिना नहीं प्रवेश करें, सुनने को मिला है कि बिहार के सहरसा जिला के एक गांव में चार मजदूर शौचालय टैंक में एक एक करके प्रवेश किए और चारों की जान चली गई जो दम घुटने से हुआ जो काफी दुःखद है अतः सावधान रहें सतर्क रहें l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button