ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर में बालवाटिका-3 एवं कक्षा 1 के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, जगदलपुर में बालवाटिका-3 एवं कक्षा 1 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर अभिभावकों को भी विद्यालय में आमंत्रित किया गया, ताकि वे अपने बच्चों के इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक आरंभ के साक्षी बन सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार आसनानी द्वारा अभिभावकों के साथ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत ने वातावरण को आनंदमय बना दिया।

नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बालवाटिका-3 एवं कक्षा 1 के छात्रों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। सभी विद्यार्थियों ने लोकप्रिय गीत “बम बम बोले” पर नृत्य का भरपूर आनंद लिया।

कक्षा 2 के विद्यार्थियों ने नए छात्रों का तिलक लगाकर एवं उपहार देकर हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत कक्षा शिक्षकों ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया। अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया तथा मोबाइल के सीमित उपयोग पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में नए विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया, जिससे वे अपने नए वातावरण से परिचित हो सकें। यह आयोजन न केवल नए विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा, बल्कि अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सकारात्मक संवाद का एक सशक्त माध्यम भी बना। विद्यालय परिवार ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button