ब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी दुश्मनी में चली गोली, युवक घायल — बरोरा क्षेत्र में दहशत

👉रंजिश का खूनखराबा: युवक के पैर में मारी गोली, बाल-बाल बची जान

👉दिनदहाड़े फायरिंग से सहमा इलाका, सब्जी लेने जा रहे युवक पर हमला

👉बरोरा में अपराधियों का आतंक, गोली लगने के बाद दौड़कर बची जान

धनबाद: बाघमारा अनुमंडल के बरोरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। माथाबांध से डुमरा मोड़ सब्जी खरीदने जा रहे राजेंद्र चौहान उर्फ गुरखा पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पैर में जा लगी। घायल अवस्था में भी राजेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए दौड़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button