IPL मैच में हादसा, बुरी तरह चोटिल हुए लुंगी एनगिडी, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी कैच लेने की कोशिश में बुरी तरह गिरकर सिर के पीछे गंभीर चोट का शिकार हो गए. करीब 15 मिनट तक खेल रोका गया और उन्हें नेक ब्रेस लगाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. राहत की बात रही कि वह होश में थे. उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दुश्मंथा चमीरा को उतारा गया. यह बदलाव आईपीएल नियमों के तहत किया गया
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान एक डरावना हादसा सामने आया. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर चोट लगने के बाद एंबुलेंस से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. यह घटना पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत में हुई, जब एक कैच लेने का प्रयास अचानक भयावह दृश्य में बदल गया. कैच पकड़ने की कोशिश में लुंगी एनगिडी बुरी तरह गिर पड़े और चोट इतनी गंभीर थी कि वह मैदान पर ही पड़े रह गए.
Subscribe to my channel