ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News उज्जैन के खेड़ा खजुरिया में संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में निकल रही हैं। यह यात्रा मध्यप्रदेश के नीमच से प्रारंभ होती हुई महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खजुरिया में आई । जिसका वहां पर भव्य स्वागत किया गया क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह चौहान अपने काफिले के साथ और जन अभियान परिषद के माध्यम से यह यात्रा बड़े ही विराट रूप में निकल रही हैं। जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है । यह यात्रा सागर में होने वाले 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि मंदिर के निर्माण के लिए निकाली जा रही है। जिसमें हर गांव से मिट्टी और हर नदी से एक लोटा जल वहां के लिए एकत्रित किया जा रहा है । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सागर में भव्य मंदिर का उद्यापन करेंगे। इस यात्रा में बताया जा रहा है कि यह यात्रा संपूर्ण समाज के लिए समरसता की एक मिसाल कायम करेगी । और वास्तविक आज के समय में हिंदुस्तान में जातिवाद की बजाय सब में समरसता होना बहुत जरूरी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button