ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया खुशियों की दास्तां पति के मृत्यु के बाद अनुसूईया को मिला संबल का सहारा

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  संबल योजना का लाभ मिलने से अनुसूईया कोल निवासी रमपुरी उमरिया को पति स्व नरेष कोल की मृत्यु के बाद आर्थिक कठिनाईयो से निजात मिली है। अनुसूईया कोल ने बताया है कि घर मे पति ही कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद घर मे आर्थिक कठिनाईया शुरू हो गई थी। परिवार को सहारा देने वाला कोई नही था, दो छोटे बच्चो की परवरिष की जवाबदारी अचानक मेरे कंधो पर आ गई थी। शुरू मे हमने ईटागारा मे मजदूरी करके जीवोपार्जन की राह पकडी लेकिन छोटे बच्चो को पालना तथा मजदूरी करना एक साथ संभव नही हो पा रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2.0 ने सहारा देकर परिवार को जीने का नया मार्ग प्रशस्त्र किया। अनुसूईया कोल ने बताया कि वे मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। शासन द्वारा उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना का लाभ भी दिया जा रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिलाने के लिये अनुसूईया ने मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button