छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे 15 से 31 जुलाई के मध्य चलाए जा रहे, स्किल डेवलपमेंट अंतर्गत स्वच्छता अभियान जिसमें सभी प्रतिभागियों सहित मुख्य अतिथि की भी गरिमामय उपस्थिति रहीं। साथ ही कौशल विकास योजना अंतर्गत कंप्युटर लैब एवं डिजिटल बोर्ड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टी एस सिंह देव, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता शफ़ी अहमद अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ एस ए नैयर चेयरमैन जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, विकास पांडे ब्लड बैंक प्रभारी, गिरीश गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी, एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, श्रीमती रानी रजक, हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह, विनोद गुप्ता, बंटी शर्मा, शैलेश सोनी मदन जायसवाल, मदनेश्वर प्रसाद साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शफ़ी अहमद ने बताया कि स्वच्छता मनुष्य को शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रखती है। स्वच्छता का अर्थ है साफ़ – सफाई। अगर हम आस पास सफाई नहीं रखेंगे, तो बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है। साथ ही जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की भी प्रसंशा की। इसी तारतम्य मे मुख्य अतिथि टी एस सिंह देव ने बताया कि स्वच्छता एक क्रिया है जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आस पास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहते है. हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ – सफाई बेहद जरुरी है, अपने आस पास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिये बहुत जरुरी है। साथ ही इस अवसर पर एम सिद्दीकी ने बताया कि आसपास स्वच्छ होने से पर्यावरण साफ व सुधरा होता है, इससे स्वच्छ ऑक्सीजन मिलता है। घर की सफाई नियमित होने से घर साफ सुथरा दिखता है व सभी समान सिस्टेमैटिक रहता है। इसी तारतम्य मे डॉ एस ए नैयर ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान न केवल आवश्यक व्यावसायिक कौशल प्रदान करता है बल्कि एक सभ्य और सम्मानजनक जीवन जीने का साधन भी प्रदान करता है जिससे स्थानीय व्यापार बढ़ने और क्षेत्र के मूल निवासियों के लिए नए अवसर पैदा करने में सक्षम होते हैं। इस कार्यक्रम में 15 वर्ष से 35 वर्ष तक के युवा को योजना का लाभ लेना और स्वय के पैरों पर खड़ा हो जाना साथ ही स्वस्थता को केन्द्रित करना इसका प्रमुख लक्ष्य है। स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी लोगों को उत्कृष्ट सम्मान एवं सर्टिफिकेट दिया गया।साथ ही रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी लोगों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में वंदना मानिकपुरी, रमेश यादव, कहकशां परवीन, चमकीला दास, रुक्मणी जैसवाल, शीतल तिर्की सहित अन्य लोग उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button