ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : हमीरपुर: डाक विभाग के पार्सल वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चालक फरार

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश

भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर रेलवे गेट स्थित स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डाक विभाग के पार्सल वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक लगभग 50 फीट तक वाहन में फंसकर घिसटती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित पार्सल वाहन आगे जाकर रेलवे गेट संख्या-31 के पिलर से टकरा गया। दुर्घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। घटना के बाद पार्सल वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घायल की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button