Uttar Pradesh News : अयोध्या: अभाविप मसौधा नगर इकाई की बैठक संपन्न, सदस्यता एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
ब्यूरो चीफ अमित डूबे अयोध्या उत्तर प्रदेश
अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मसौधा नगर इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर अभ्यास वर्ग, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सदस्यता अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रांत सह संगठन मंत्री श्री ज्ञानेंद्र जी ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। वहीं प्रांत सह मंत्री शिवम जी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्रा जी, नगर अध्यक्ष डॉ. स्वाती उपाध्याय जी, नगर मंत्री अमित दुबे, नगर सह मंत्री रुद्र प्रताप पांडेय, एसएफएस सहसंयोजक शिव मोहन पांडेय, राज शुक्ला, आदर्श माथुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Subscribe to my channel