Madhya Pradesh News : मंगलसिंह बने आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रत्नेश मरावी की अनुशंसा पर तिरूमाल मंगलसिंह करचाम को परिषद की जिला शाखा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के संविधान की धारा-3 के तहत की गई है तिरूमाल मंगलसिंह करचाम मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग में सहायक संचालक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं। शासकीय सेवा के दौरान तथा सामाजिक क्षेत्र में उन्होंने विभिन्न संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। वे आदिवासी महापंचायत गढ़ा मंडला के पूर्व जिलाध्यक्ष, आदिवासी अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन आकास के पूर्व जिला ध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति महासभा के वर्तमान अध्यक्ष, अज्जाक्स के जबलपुर संभाग के पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के सक्रिय सदस्य एवं पूर्व आमंत्रित सदस्य रह चुके हैं।

इस अवसर पर आदिवासी महापंचायत गढ़ा मंडला के वरिष्ठ गुलाबसिंह मरदरिया, जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर भूपेंद्र बरकड़े, सेवानिवृत्त टीआई केएस मरावी, शिवेंद्र मार्को, आदिवासी पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुरजीत परते, अज्जाक्स जिलाध्यक्ष गजराज मरावी, परिषद के जिला सचिव भगत धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष कालूराम रौतिया एवं मंगलसिंह मर्सकोले, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक रामचरण सिंह ठाकुर, बिछिया जनपद अध्यक्ष शकुना उइके, युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष किशन उइके, रामनाथ मरकाम, पूर्व युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष कमलेश तिलगाम, अजीत सिंह मरावी, राधेलाल नरेटी, सरिता मरावी, जमना उइके, आदिवासी कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती धुर्वे, धनेश्वरी मसराम, जनपद सदस्य हरेंद्र मसराम, बंटी सिरसाम, राजाराम मरावी, जोबिन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी-कर्मचारी मातृशक्ति पितृशक्ति छात्र-छात्राएं एवं युवा उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel