ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शिवभक्तों से एसएसपी की अपील, नियमों का पालन कर यात्रा बनाएं सुरक्षित ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने सभी शिवभक्त श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि सावन का पावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना, आस्था और भक्ति का प्रतीक है तथा इस दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक पदयात्रा करते हैं।

एसएसपी ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन करते हुए केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित हो सके। उन्होंने श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और न ही उसे फैलाने की अपील की। साथ ही कहा कि यदि यात्रा के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल 112 पर दें। एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने कहा कि संयम, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ सभी श्रद्धालु इस पावन यात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए 24×7 पूरी तरह तत्पर है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button