ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर, 4 अगस्त: कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने खतौली गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं को शीतलपेय एवं फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन के इस स्वागत एवं सहयोग की सराहना की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिले। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button