छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

रायपुर/जांजगीर चांपा 29 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शनिवार शाम को शामिल हुए उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि आप को बड़ी जिम्मेदारी मिली है उसे बेहतर ढंग से निभाना है साहू समाज एक संगठित समाज है प्रदेश की तरक्की में इस समाज का बड़ा योगदान रहता है उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में पूर्वजों का बड़ा योगदान रहता है अब समय के साथ-साथ पुरानी परंपराओं में बदलाव किया जाना बहुत जरूरी है माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज संगठित होकर शिक्षित होकर आगे बढ़ रहा है और इसका लाभ हमें मिल रहा है। समाज का भविष्य युवा वर्ग है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज का भविष्य युवा वर्ग है वह रचनात्मक चिंतन लेकर आगे बढ़े वर्ष 1990 में सामाजिक नियमावली तैयार की गई थी समाज की मजबूती के लिए आपस में मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के लोगों को कैसे मिले इस दिशा में पहल करना चाहिए। माननीय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने भक्त मां कर्मा जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर माननीय मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया और उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के प्रति पिछले साडे 4 वर्ष के दौरान किए गए चौमुखी विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन में बिजली बिल हाफ योजना किसानों की कर्ज माफी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी एवं गोठान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रदर्शन किया साहू समाज की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान।

इस अवसर पर ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया जिस कड़ी में रजनीकांत साहू रा की साहू पत्रकारिता के लिए खोमेंद्र साहू दानदाता के रूप में टेमन साहू को सम्मानित किया इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की युवा प्रकोष्ठ की कुमारी पायल साहू के सुराजी गांव योजना नरवा गरवा घुरवा बारी के पोस्टर का विमोचन किया इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू छत्तीसगढ़ तेलंगघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू पूर्व मंत्री रामशिला साहू पूर्व विधायक अशोक साहू ने भी अपना विचार प्रकट किया एवं व्याख्यान दिए। हमारे दबंग केसरी संवाददाता एवं इंडियन क्राइम न्यूज़ ब्यूरो राकेश कुमार साहू का कहना यह है कि छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरी भारत में साहू समाज के व्यक्ति निवासरत है 90% इस आधार पर साहू समाज से हर पल हर कला क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं साहू समाज के लोग कोई कलाकार है तो कोई नेता है तो कोई पत्रकार है तो कोई संगीतकार है तो कोई निर्माता है तो कोई निर्देशक है जोकि साहू समाज में रह कर गांव के प्रति प्रदेश के प्रगति एवं देश विकास के बारे से सोचता रहता है इसी कड़ी में हमारे समाज के लोग अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी राज की गीत अरपा पैरी धार एवं भक्त मां कर्मा की गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया आरू साहू जोकि नन्हे से कलाकार है जो खूब सारे एल्बम ओं में काम कर रही है बाल कलाकार के रूप में जोकि छत्तीसगढ़ साहू समाज का गौरव की बात है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button