Madhya Pradesh News बल्देवगढ़ में कांग्रेश मंडलम सेक्टर की बैठक आयोजित

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
बल्देवगढ़ अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को वह बल्देवगढ़ नगर के मिलन वाटिका गार्डन में कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में आयोजित की गई मंडलम सेक्टर की बैठक में पहुंचे। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल सेक्टर अध्यक्षों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी सीपी मित्तल ने मंडल और सेक्टर अध्यक्षों को पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिए। मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रदेश सह प्रभारी से सीधे संवाद करते हुए काफी चर्चाएं की गई। प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खरगापुर विधानसभा में संगठन की कोई कमजोरियां नहीं हैं, सभी कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्तओं ने काफी अच्छे सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी चुनाव में पूरी ईनामदारी से काम करेंगे। अभी प्रत्याशी को लेकर कोई निर्णय नहीं है। यह काम पार्टी करेगी। कांग्रेस की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अंधेरगर्दी से जनता ऊब चुकी है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे जोश और इमानदारी से जनता को कांग्रेस की नीति सिद्धांतों से अवगत कराएं। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कहा कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में नारी सम्मान योजना के तहत हजारों की संख्या में महिलाओं के फॉर्म भरे जा चुके हैं। खरगापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। ग्रामीण जनता का भरोसा कांग्रेसी पर बना हुआ है
और हमें इस भरोसे को कायम रखना है। इसी प्रकार जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा का काम सरकारी खजाने को खाली करके चुनाव के समय कर्जा लेने का है। इतने वर्षों में भाजपा कार्यकाल के रहते हुए कभी इन्हें योजनाओं का ख्याल नहीं आया। क्योंकि अब इनकी लुटिया डूबने वाली है इसलिए भाजपा नेताओं के दौरे और घोषणाओं का सिलसिला पूरे प्रदेश में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा उजागर हो चुका है, जनता कांग्रेस के पक्ष में हैं। जिसका जवाब बहुत ही जल्द कांग्रेस का मिशन 2023 कामयाब होकर भाजपा को मिलने वाला है। इस दौरान टीकमगढ़ जिला सह प्रभारी आबिद सिद्धकी, पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, पूर्व विधायक अजय यादव, पलेरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू राय, पुष्पेंद्र यादव, रवींद्र बुंदेला, हरिशंकर राय, सुरेन्द्र यादव, घनेंद्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रेमनारायण सिंह, विनोद वर्मा, राजू राय,नंदकिशोर नक़ीब, महेंद्र सिंह, अंकित रायकवार, केहर सिंह, रमेश नायक, मोहन अहिरवार समेत बल्देवगढ़, खरगापुर, पलेरा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।