उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News जिले में मुख्यमंत्री जी के आदेशों का खुलेआम हो रहा चीर हरण मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों में निस्तारण सम्बंधी हो रहा बड़ा खेल

रिपोर्टर राम तिलक विश्वकर्मा अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

अम्बेडकर नगर शिकायत कर्ता द्वारा उत्तर प्रदेश शासन को लिखित शिकायत की गई है कि जनपद अम्बेडकर नगर के सभी विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने का जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी जी द्वारा प्रत्येक समीक्षा बैठक में कड़ा निर्देश दिया जाता है कि किसी भी शिकायत का फर्जी निस्तारण न किया जाए। फर्जी निस्तारण के संबंध में असंतुष्टि का फीडबैक प्राप्त होने पर उच्च अधिकारीयों द्वारा शिकायतकर्ता से वार्ता करके स्थलीय निरीक्षण कर आख्या अपलोड की जाए और किसी भी स्थित में पूर्व की रिपोर्ट अपलोड न की जाए। शासनादेश का उल्लंघन कर जनपद के उच्च अधिकारी असंतुष्टि के फीडबैक का भी फर्जी निस्तारण कर रहे हैं जिसके संबंध में शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने श्री एस पी गोयल अपर मुख्य सचिव लोक शिकायत अनुभाग 5 मुख्यमंत्री कार्यालय को साक्ष्य सहित शिकायत देकर अवगत कराया कि जिलाधिकारी अंबेडकरनगर असंतुष्टि का फीडबैक प्राप्त होते ही बिना किसी जांच के तत्काल उसी दिन निस्तारित कर देते हैं। और मुख्य विकास अधिकारी भी पूर्व की आख्या का विवरण लिख कर उसी दिन निस्तारित कर देते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी के संबंध में शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने कहा उसके बारे में कुछ लिखना ही बेकार है अर्थात जिला पंचायत राज अधिकारी भी फर्जी निस्तारण करते हैं। शाहिद मुनीर सिद्दीकी ने तमाम शिकायतें और उसके फर्जी निस्तारण की आख्या को साक्ष्य के रूप में अपर मुख्य सचिव लोक शिकायत अनुभाग श्री एस पी गोयल के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की है जिसमें याद दिलाया है कि उनसे मोबाइल पर वार्ता के बाद उनके द्वारा दिए गए ईमेल आई.डी. पर पूर्व में शिकायत दी गई जिसपर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई । शिकायत कर्ता सिद्दीकी ने मांग की है कि इन तीनों अधिकारियों के विरुद्ध जनसुनवाई नियमावली में दिए गए प्रावधान के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की जाए और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की गुणवत्ता परक निस्तारण किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सिद्दीकी ने अपनी शिकायत से माननीय मुख्यमंत्री जी को भी अवगत करा चुके है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button