Uttar Pradesh News मंडल अध्यक्ष भाजपा व लेखपाल में विवाद, नायव तहसीलदार ने थाने में मंडल अध्यक्ष को मारा थप्पड़

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
अतरौली, हरदोई अतरौली थाने के अंदर कई गाड़ियों से अपने लेखपालों के दल बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने फरियादी भाजपा मंडल अध्यक्ष को पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया | फिर दलबल सहित चले गए | इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रहे | हालांकि देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है| एक तरफ से मंडल अध्यक्ष नामजद किए गए हैं जबकि दूसरी तरफ से नायब तहसीलदार, आरोपी लेखपाल के अलावा 25 अन्य अज्ञात लेखपालों पर एफआईआर दर्ज हुई है | ग्राम छतिया निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह तोमर का पड़ोसी चकदार से यूकेलिप्टस के पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा था | गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे पैमाइश को लेकर भाजपा नेता व लेखपाल के मध्य विवाद हो गया | भाजपा नेता का आरोप है कि मैं शिकायत लेकर थाने पहुंचा ही था कि पीछे से नायब तहसीलदार यशवंत सिंह कई गाड़ियों से कई लेखपालों के साथ थाने पहुंच गए | इस दौरान जब इंस्पेक्टर से मामले की शिकायत कर रहा था, तभी नायब तहसीलदार ने कहा कि हमारे लेखपाल को हनक दिखाते हो | इसके बाद थप्पड़ जड़ दिया और मारपीट कर भाग गए | उधर लेखपाल रामानुज मिश्रा का दर्ज रिपोर्ट में कहना है कि हमारा कोई व्यक्तिगत विवाद धीरेंद्र तोमर से नहीं था | यूकेलिप्टस के पेड़ धीरेंद्र तोमर के नहीं है | पैमाइश करने गए तो धीरेंद्र तोमर ने अपने पद और बल की हनक दिखाते हुए घर में बुलाकर पीटा था |



Subscribe to my channel