उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर दिया धरना

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया | शिक्षकों के हक व हितों की आवाज जोरदार रूप से उठाई | सरकार पर मनमानी करते हुए शिक्षकों की अनदेखी करने का आरोप लगा | वही अशासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की गई | जिला विद्यालय निरीक्षक को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने लिखा है कि नवागत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन अभी भी डीआईओएस कार्यालय में लंबित है | सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन जल्द किया जाए | जिन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा हो चुका है उनको वेतन का भुगतान जारी किया जाए | नवीन पेंशन योजना की कटौती मई 2022 से प्रान खाते में नहीं भेजी गई है | इसे अभिलंब संबंधित प्राण खाते में भेजा जाए | शिक्षक नेताओं ने कहा कि नवीन पेंशन योजना की कटौती में एरियर शामिल करें | इसके साथ वेतन निर्गत किया जाए | राज्यान्स शामिल करते हुए प्राण खाटू में भेजा जाए | विद्यालय स्तर पर बने एनपीएस कटौती लेजर का वार्षिक सत्यापन लेखा विभाग नियमित कराएं | जीपीएफ कटौती की तरह शिक्षकों को एनपीएस लेखक परिचय उपलब्ध कराई जाए | नवीन शिक्षकों के लंबित आवेदन पत्रों को पोर्टल पर फीड करके प्रान नंबर आवंटित किए जाएं | कुछ विद्यालय प्रबंधक जानबूझकर शिक्षकों के चयन वेतनमान प्रकरण डीआईओएस कार्यालय में नहीं भेज रहे हैं | उनको पत्र जारी करके संबंधित प्रकरण मगाकर उसका निस्तारण किया जाए | धरने को जिलाध्यक्ष विधान चंद्र द्विवेदी, आलोक सिंह, राजवीर सिंह, नीरज यादव, वैशाली यादव, रमाकांत शुक्ला प्रांतीय महामंत्री, आशीष सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुरेश मित्तल ने संबोधित किया | अंत में प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक टीआर वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button