Uttar Pradesh News चोर को सर्राफा दुकान में नकाब लगाते हुए पकड़ा

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई सर्राफा दुकान की दीवार काट रहे एक चोर को व्यापारियों ने पीआरडी जवान के सहयोग से पकड़ लिया | उसके अन्य साथी भाग निकलने में कामयाब हो गए | पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंपने के बाद व्यापारियों ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है | बुधवार की शाम रोजाना की तरह कस्बे के सरायमुलागंज निवासी शिवम मुख्य मार्ग पर इंदिरा पार्क के निकट सराफा दुकान बंद कर घर आ गए | लगभग 9:30 बजे रात में मिठाई दुकान चलाने वाले लक्ष्मण राठौर और सर्राफा व्यापारी निहाल बाथम को उनकी दुकान के दक्षिण दिशा में खटपट की आवाज सुनाई दी | उन लोगों ने दूर से देखा तो अंधेरे में एक युवक छेनी और हथौड़ी से शिवम की दुकान की दीवार काटता दिखाई दिया | जिस पर उन लोगों ने शिवम को फोन पर तुरंत सूचना दी | उसके बाद थोड़ी दूर पर रात्रि ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान रामिल को जानकारी दी | घेराबंदी होने के बाद पीआरडी जवान ने प्लाट की बाउंड्री कूदकर युवक को दबोच लिया | सूचना मिलने पर व्यापारियों का मजमा जुट गया | व्यापारियों ने पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंपते हुए उसके साथियों को पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की | प्रभारी एसएचओ हाकिम सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है | चोर के अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है |
स्थानीय व्यापारियों ने किया थाने का घेराव
सर्राफा दुकान में सेंधमारी कर रहे पकड़े गए चोर के व उसके अन्य साथियो व मामले के खुलासे के संबंध में सांडी नगर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता के साथ थाने का घेराव किया, पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ | 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई |



Subscribe to my channel