IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News सड़क एवं पुल बनवाने की मांग राज्य मंत्री ने कैबिनेट मंत्री से की

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने जनपद दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद से दर्जन भर से ज्यादा सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण कराने व पुल पुलिया बनवाने की मांग की है | उनका कहना है कि जनहित में यह बेहद जरूरी है | इनमें कुछ सड़कों के स्टीमेट लोक निर्माण विभाग बना चुका है तो कुछ पुलिया, सड़कों को स्टीमेट अभी बनने हैं | राज्यमंत्री ने दिए मांग पत्र में बेहटा गोकुल से मंसूरनगर मार्ग 10.8 किलोमीटर लागत 4329 लाख रुपए, हरदोई बावन सवाजपुर मार्ग पर 52 मंडी से ब्लॉक कार्यालय तक 3 किलोमीटर 1215 लाख, पिहानी मार्ग से गौशाला होते हुए पलिया लखनऊ मार्ग तक 7 किलोमीटर रोड लागत 2437 लाख, सांडी शाहाबाद मार्ग के बकुरागढ़ी सारंगापुर जटौली औहदपुर होते हुए हरदोई सवाजपुर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क 15 किलोमीटर, बारगावा से मवैया होते हुए बेहटा गोकुल तक मार्ग 15 किलोमीटर, रद्देपुरवा सकतपुर मार्ग से हरदोई सांडी मार्ग तक बाईपास का निर्माण 3 किलोमीटर 915 लाख रुपए की लागत से कराने की मांग की है | इसके अलावा बन्नई मार्ग से कौढा होते हुए पलिया लखनऊ मार्ग तक 3 किलोमीटर रोड लागत 295•59 लाख, करौंदी मार्ग से रामापुर रहोलिया मार्ग तक मिसिंग लिंक मार्ग 3.5 किलोमीटर लागत 285 लाख, रद्देपुरवा सकतपुर मार्ग से खुमारीपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 320 लाख, बेहटा गोकुल मार्ग से खलीफापुर मस्ती मार्ग पर पुलिया निर्माण लागत 180 लाख, फूलबेहटा से नयागांव मार्ग का चौड़ीकरण 4 किलोमीटर व सांडी शाहाबाद मार्ग से तेरिया खम्हरिया उदयपुर होते हुए सकरा तक पुनः मार्ग निर्माण 2.5 किलोमीटर कराने की मांग की है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button