Uttar Pradesh News सवायजपुर रेलवे लाइन सर्वे के लिए मिले 56 लाख रुपए

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सवायजपुर, हरदोई विधानसभा सवाजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू के अथक प्रयासों से कस्बा सहित क्षेत्रवासियों को रेल से यात्रा करने का सपना पूरा होने की उम्मीद जागी है | विधायक की मांग पर भारत सरकार ने प्रथम चरण में 112 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे कराने का निर्णय किया है | इसके लिए 56 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है | 6 जून 2023 को विधायक ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र के माध्यम से बताया कि आगरा से फर्रुखाबाद रेलवे लाइन बिछाई है | इसे बढ़ाकर सवायजपुर से होते हुए विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य जनपद सीतापुर तक करा दिया जाए | पत्र में विधायक ने उक्त तीर्थ स्थल की पौराणिक मान्यताओं को बताते हुए व प्रधानमंत्री की विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों तक रेलवे लाइन बिछाने की मंशा को देखते हुए उन्होंने यह ग्रह किया था | कहा गया था कि मथुरा, कासगंज, कानपुर रेल लाइन तथा आगरा फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) ब्रांच रेलवे लाइन को फर्रुखाबाद (फतेहगढ़) से बढ़ाकर सवायजपुर (हरदोई) होते हुए नैमिष धाम सीतापुर तक करा दिया जाए | इस नई रेल लाइन से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पवित्र तीर्थ स्थल नैमिष धाम की महत्व को बढ़ावा मिलेगा | हजारों लोगों के आवागमन के साथ ही रेलवे विभाग को काफी फायदा होगा |



Subscribe to my channel