IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मेरठ में मणिपुर जैसी दरिंदगी किशोरी के साथ गैंगरेप कर नग्न करके जंगल में घुमाया।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

मामला किठौर थाने का बताया जाता है कि जहां आरोपी ने लड़की के साथ गैंग रेप किया और उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल दी। हालांकि यह घटना 3 महीना पुरानी है। इस मामले की वीडियो वायरल होते ही। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। बताया जाता है कि इस वीडियो में दिख रही एक किशोरी से गैंग रेप किया गया। उसके बाद पिटाई कर उसकी वीडियो बनाया गया। और लड़की के सारे कपड़े उतार कर कपड़े छीन लिए। नग्न हालत में उसकी वीडियो बनाई गई। इस वीडियो में साफ-साफ यह भी दिख रहा है कि लड़की आरोपियों के सामने गिड़गिड़ा रही है। और छोड़ने के लिए बोल रही है। लेकिन उन दरिंदों पर कोई असर प्रभाव नहीं पड़ा। हालांकि यह घटना 3 महीना पहले की बताई जाती है। इस घटना में यह भी खुलासा हुआ है कि 2 साल से आरोपी लड़के का यौन शौषण कर रहा था। बताया जाता है कि इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल ले जाया गया था। वहां पर लड़की के साथ आरोपियों ने गैंगरेप किया और उस लड़की के साथ मारपीट कर वीडियो बनाई। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ नाम दर्ज रिपोर्ट और चार अज्ञात के रूप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। SP ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि इस घटना की शिकायत किठौर थाने से मिली। आरोपी शादी का झांसा देकर 2 साल तक रेप करता रहा। फिर उसके साथी ने भी किशोरी के साथ बलात्कार कर मारपीट कर वीडियो बनाते रहे। हालांकि मामले की जांच चल रही है। हालांकि पीड़ित के साथ मारपीट करने वाले और वीडियो बनाने वाले को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में अब तक 3 आरोपी शाकिर,आलम ओर पप्पू नाम के 3 आरोपी के अलावा एक ओर की गिरफ्तारी हो चुकी है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पीड़ित लड़की गिड़गिड़ा रही थी। और बेल्ट से पिटाई की जा रही थी। और उसी वीडियो में पीड़ित को नग्न करके लड़की को जंगल में दौड़ाया भी गया था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button