IC News and Media House Private Limited


खेलछत्तीसगढ़मनोरंजन

Chhattisgarh News कांकेर प्रधान और नेताम ने जीता गोल्ड मेडल,

गोवा में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर। पणजी गोवा में आयोजित फेस्टिल मास्टर एथलिटिक्स चैम्पीयनशीप इण्डिया 2023 में छत्तीसगढ़ से 7 एथलीट ने भाग लिये सभी खिलाड़ियों ने मेडल जीता छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी अन्य राज्यों के अपेक्षा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन रहा। कांकेर जिले के पुन्नूराम प्रधान व्याख्याता शा.उ.मा.विद्यालय लारगांव मरकाटोला कांकेर ने 55$ वर्षीय 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीत कर कांकेर सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। प्रधान ने वर्ष 2013 से मास्टर एथलेटिक्स चैंपीयनशीप नेशनल में भाग लेकर प्रत्येक वर्ष मेडल प्राप्त करते आ रहें हैं। हल्बा समाज अध्यक्ष कांकेर प्रकाश दिवान ने चर्चा में बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में 55 वर्ष से अधिक आयु में प्रधान ने सबसे बेहतरित प्रर्दशन किया उनके टक्कर में दूर दूर तक कोई प्रतिभागी नही था, उन्हे देकखर ऐसा प्रतित हुआ कि मिल्खा सिंह को भागता देख रहें है। पुन्नु राम प्रधान की रूचि केवल खेल ही नहीं बल्कि शिक्षा, सांस्कृतिक कला, योग के साथ समाज में उत्कृष्ठ कार्य में अग्रणी हैं, ये समाज के सचिव पद पर आसिन है। इन्हे वर्ष 2010 में उत्कृष्ठ छात्रावास संचालन के लिए जिले में 26 जनवरी 2010 में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन्हे शासन से अनेको मेडल प्रमाण पत्रों प्राप्त हुआ है।लेकिन ऐसे प्रतिभावान शिक्षक को अब तक खेल विभाग द्वारा सम्मानित नहीं किया गया है, खेद का विषय है कि अब तक जिला खेल विभाग से कोई सम्मान प्राप्त हुआ है, बल्कि प्रतिवर्ष प्रधान सर का नाम प्रेषित की जाती है पर कोई सम्मान नही मिलता। इन्होने गोवा में एक अलग ही माईस स्टोन सेट करके छततीसगढ़ का परचम लहराया है, जिसके लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनायें पूरे समाज की ओर से।

 

उक्त प्रतियोगिता में आर.पी नेताम ने 200मीटर दौड़ द्वितीय, तवा फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पर यतीश चन्द्र शुक्ल प्रर्चाय, अन्नपूर्णा ठाकुर सरपंच, अशोक कोर्राम, बृजलाल साहू, महावी वट्टी, देवी सिंह कृषान, रूखमणी छाटा, चम्पा नाग, शोमेश, माधुरी शर्मा, अरूण नेताम, सरस्वती कुंजाम, मीनाक्षी पटेल, कान्ता मण्डावी, लक्ष्मी दुबे, रामू मण्डावी, प्रकाश दिवान, विजय कुमार नाग, प्रशांत देहारी, भागीरथी नाग, रामकुमार देहारी, नेमूराम कश्यप, किरण भण्डारी, डॉ. नरेन्द्र राना, हरिहर प्रधान, देवेन्द्र भाऊ, तरेन्द्र भण्डारी, गिरवर गुरूवर, यशवंत गुना, उत्तम राना, चुम्मन लाल देहारी, यशवंत कुमार गुरू, कोमल नाग, जोहन नाग, राजेन्द्र राना, महावीर धनेलिया, दुष्यंत देहारी, दिपक नाग, जनक गुरू, पुनित राम राना, मोहन नायक, यशवंत देहारी, उमेन्द्र नाग, लक्ष्मण प्रधान, भागीरथी देहारी, कल्याण प्रधान, रंजन कश्यप, मोहन दिवान, ललीत देहारी, गंगा राम नागेश, बोधन राम भण्डारी, पवन कोसमा सहित हल्बा समाज, शिक्षक स्टॉफ एवं ग्रामिणों ने बधाई दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button